व्हाइट कलर स्ट्रैप्लेस ड्रेस में नजर आई Palak Tiwari, फैंस बोले - Wow ❤️ beautiful queen ❤️❤️❤️❤️
By: Pinki Sun, 24 Apr 2022 10:08:47
श्वेता तिवारी की स्टनिंग डॉटर पलक तिवारी (Palak Tiwari) इंटरनेट सेंसेशन होने के साथ अब फैंस का न्यू क्रश भी बन चुकी हैं। पलक का ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट और सिजलिंग लुक्स फैंस की धड़कनों को तेज कर देते हैं। ऐसे में पलक की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया के टेम्प्रेचर को और हाई कर दिया है। इन तस्वीरों को पलक ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
पलक तिवारी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में व्हाइट कलर की स्ट्रैप्लेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। पलक ने अपनी व्हाइट सिजलिंग ड्रेस को ट्रेंडी ईयररिंग्स के साथ टीमअप किया है। पलक इस लुक में सुपर क्लासी लग रही हैं। पलक ने आईलाइनर, मस्कारा, पिंक ब्लशर और हाईलाइटर लगाकर अपने मेकअप को कंप्लीट किया है। न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक में पलक का सिजलिंग लुक देखते ही बनता है।
पलक व्हाइट आउटफिट संग कई सारे ब्रेसलेट्स और फिंगर रिंग भी पहनी हुई नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में पलक अपने सिजलिंग पोज से फैंस की धड़कनों को तेज कर रही हैं। एक्ट्रेस की इन गॉर्जियस तस्वीरों को कुछ ही घंटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में पलक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई पलक को Stunning Beauty 😍, Wow ❤️ beautiful queen ❤️❤️❤️❤️, तो कोई You look gorgeous 💖💖💝 बता रहा है। वहीं, कई यूजर्स पलक की तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी के साथ भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो बिजली बिजली सॉन्ग के ब्लॉकबस्टर हिट के बाद पलक तिवारी का एक नया गाना रिलीज हुआ है। पलक के नए गाने का नाम 'मंगता है क्या' है। इस सॉन्ग में पलक ने आदित्य सील नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े :
# टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए सरप्राइज ट्रीट, मेकर्स ने रिलीज किया 'हीरोपंती 2' का दूसरा ट्रेलर